लक्ष्य 11 करोड़, वसूली अब तक हुई कुल 3.28 करोड़ रुपए ही

लक्ष्य 11 करोड़, वसूली अब तक हुई कुल 3.28 करोड़ रुपए ही विदिशा| राजस्व वसूली ज्यादा से ज्यादा करने को जिले में राजस्व...



लक्ष्य 11 करोड़, वसूली अब तक हुई कुल 3.28 करोड़ रुपए ही

विदिशा| 
राजस्व वसूली ज्यादा से ज्यादा करने को जिले में राजस्व अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है। राजस्व वसूली की स्थिति की समीक्षा सोमवार को टीएल बैठक में की गई। इसमें पिछले सप्ताह जिले में मात्र 6 लाख रुपए की राजस्व वसूली हुई है। कम वसूली होने पर अपर कलेक्टर वृदांवन सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को वसूली कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग के माध्यम से जिले में 11 करोड़ की वसूली का लक्ष्य रखा गया है। जबकि अभी तक कुल 3 करोड़ 28 लाख रुपए की ही वसूली हुई है।