नगरीय प्रशासन आयुक्त श्री नरहरि ने स्मार्ट सिटी सागर के कार्यों का निरीक्षण किया

सागर | जिले के एक दिवसीय भ्रमण पर आए नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री पी नरहरि ने सागर स्मार्ट सिटी  लिमिटेड के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने इंटीग्रेटेड कंमाड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का भ्रमण किया। यहां बड़े पर्दे पर कैमरों द्वारा पूरे शहर पर नजर रखी जा रही है। जिससे कि शहर के यातायात, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निरंतर जानकारी मिलती है। यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर कार्यवाही की जाएगी। इससे महिला सुरक्षा व्यवस्था में भी मदद मिलेगी। नगरीय प्रशासन आयुक्त ने प्राप्त डाटाओं का आउटपुट देने के निर्देश दिए।
    उन्होंने चन्द्रा पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, पार्क में बनाए गए फब्बारे, ओपन थियेटर का अवलोकन किया। इसके उपरांत आयुक्त ने बस स्टेण्ड में सुलभ जन सुविधा केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने स्वच्छता का अवलोकन किया। स्वच्छता के संबंध में फीडबैक देने के लिए लगाए गए सिस्टम को देखा। इसके उपरांत बस स्टेण्ड पर ही रैन बसेरा का निरीक्षण किया। इस रैन बसेरा का संचालन नगर निगम द्वारा नि:शुल्क किया जा रहा है। यहां महिला और पुरूषों को रूकने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने सफाई के मद्देनजर सागर झील का भी निरीक्षण किया।
     आयुक्त द्वारा इसके पश्चात निर्माणाधीन कंपोस्ट प्लांट का निरीक्षण किया गया। यह 350 एमटी क्षमता का प्लांट है। आयुक्त श्री नरहरि ने कंपोस्ट प्लांट को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम श्री आरपी अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के इंजीनियरिंग मौजूद थे।