वसूली में तेजी लाएं

विदिशा: अपर कलेक्टर श्री वृदांवन सिंह ने राजस्व वसूली कार्य की भी समीक्षा टीएल बैठक में की। उन्होंने बताया कि गत सप्ताह जिले में मात्र छह लाख रूपए की राजस्व वसूली की गई है। उन्होंने वसूली कार्य में तेजी लाने के निर्देश समस्त एसडीएम, तहसीलदारों को दिए है।



    अपर कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग के माध्यम से 11 करोड़ की वसूली की जानी है जबकि अब तक तीन करोड़ 28 लाख रूपए की ही वसूली हुई है।


संपादक : आदर्श तिवारी