विश्व विकलांग दिवस आज

Image result for विश्व विकलांग दिवस


 विदिशा:प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिसम्बर को विश्व विकलांग दिवस का आयोजन किया गया है। सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री पीके मिश्रा ने बताया कि तीन दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर विश्व विकलांग दिवस का आयोजन जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र में किया गया है। उक्त केन्द्र विदिशा के अहमदपुर रोड हलाली कालोनी में स्थित है। आयोजन स्थल पर दिव्यांगजनों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


संपादक:आदर्श तिवारी