जनगणना दो चरणों में

जनगणना 2021 का कार्य दो चरणों में सम्पादित होगा। प्रथम चरण में मकान, सूचीकरण एवं एनपीआर अद्यतन करने का कार्य सम्पादित किया जाएगा। उपरोक्त कार्य एक मई से 14 जून 2020 तक अर्थात 45 दिनों में पूरा किया जाएगा। द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या की गणना कार्य किया जाएगा। यह कार्य नौ से 28 फरवरी 2021 में होना है। दो चरणों का फीड कार्य प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के द्वारा सम्पादित किया जाना है।


संपादक : आदर्श तिवारी