अविवादित नामांतरण बंटवारा के प्रकरणों का निराकरण 31 मार्च तक अनिवार्यत: करें

                                                       राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्


 




    कलेक्टर श्री कौशैलेन्द्र विक्रम सिंह ने बुधवार को राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि 31 मार्च तक जिले में अविवादित नामंतरण बंटवारा का एक भी प्रकरण लंबित न रहे। उन्होंने पटवारियों को कार्य क्षेत्रों में आवेदन प्राप्ति मुहिम शुरू करने के निर्देश दिये है। उपरोक्त व्यवस्था की क्रास मानिटरिंग के प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश समस्त एस.डी.एम. को दिये गये है।
    कलेक्टर श्री सिंह ने आमजनों से खासकर जिनके अविवादित नामंतरण/बंटवारा संबंधित कार्य लंबित हैं वे अपने आवेदन पटवारियों को सौंपते समय पावती अनिवार्यतः लें। आवेदनों पर समय सीमा में कार्यवाही करने हेतु त्रिस्तरीय समन्वय नियुक्त किये गये है। तदनुसार ग्राम पंचायत स्तर के लिये तहसीलदार तथा तहसील स्तर पर एस.डी.एम. और जिला स्तर पर निराकरण हेतु अपर कलेक्टर को समन्वयक नियुक्त किया गया है। उन्होंने पटवारियों के माध्यम से संपादित होने वाले कार्यों पर सतत नजर रखने के निर्देश दिये है।
    कलेक्टर श्री सिंह ने सी.एम. हेल्प लाईन के अंतर्गत फोर्स क्लोज किये गये आवेदनों की पुनः समीक्षा करने, राजस्व वसूली करने अन्य विभागों के माध्यमों से क्रियान्वित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की मानीटिरिंग के अलावा वनाधिकार अधिनियम के तहत प्रदाय किये जाने वाले पट्टे, शुद्ध के युद्ध, मिलावट खोरों के खिलाफ कार्यवाही, भूमाफिया के खिलाफ कार्यवाही, अवैध खनिज उत्खननकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही हेतु अनुविभाग स्तर पर तय कार्य योजना के अनुरूप संपादन करें।  
    कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आमजनों को उनके राजस्व संबंधी कार्यों को कराने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो ऐसी वर्किंग कल्चर डवलप करें। उन्होंने वरिष्ठ कार्यालयों एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त होने वाले पत्रों पर समय सीमा में कार्यवाही कर राजस्व विभाग की साख में वृद्धि करें।
    कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में सूदखोरों एवं माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के द्वारा किये जाने वाले धोखाधड़ी पर अंकुश हेतु, तहसीलदार स्तर पर तथा जिला स्तर पर अपर कलेक्टर को समन्वय अधिकारी नियुक्त कर आवेदनों पर कार्यवाही करने हेतु अधिकृत किया है।  कलेक्टर श्री ने बोर्ड परीक्षाओं में नकल न हो के पुख्ता प्रबंध पूर्व में सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधितों को दिये। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में संपन्न हुई उक्त बैठक में अपर कलेक्टर श्री वृन्दावन सिंह के अलावा समस्त एस.डी.एम., तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

संपादक: आदर्श तिवारी