नीति आयोग द्वारा विदिशा को आकांक्षी जिले की श्रेणी में शामिल किया गया है। नीति आयोग के मापदण्डो के अनुरूप क्रियानिव्त गतिविधियों एवं उनके सुधारात्मक कार्य हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित किया गया था। विकासपीडिया, सीडेक हैदराबाद के दीपक रतनानी के द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।
विकासपीडिया एक बहुभाषी वन स्टाफ नॉलेज पोर्टल है जिसमें सामाजिक विकास के साथ-साथ कृषि स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, ई शासन की जानकारियां सुगमता से उपलब्ध है साथ ही हिन्दी भाषा के अलावा अन्य क्षेत्रीय भाषा में विकासपीडिया पर जानकारियां, प्रश्नोत्तर दर्ज कर उनके संबंध में जानकारी सुगमता से प्राप्त की जा सकती है। नीति आयोग के मापदण्ड अनुरूप कृषि स्वास्थ्य, शिक्षा संबंधी जानकारी के लिए उक्त पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है। उक्त प्रशिक्षण में 18 विभागों के अलावा सर्पोट पार्टनर अर्थात एनजीओ मौजूद थे।
संपादक:आदर्श तिवारी