मेडीकल कॉलेज में भी कोरोना प्रभावितों का इलाज होगा

                                                 कलेक्टर द्वारा शनिवार को पुनः जायजा लिया गया


कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी स्वशासी मेडीकल कॉलेज के विभिन्न कक्षो, हालो का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि चिन्हित कक्षो का उपयोग कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों के क्यूरेन्टाइन करने हेतु उपयोग किया जाएगा। पूर्व में इसके लिए एसएटीआई के हाल व कक्षो का भी चिन्हांकन भी किया गया था। जिसे रिजर्व में रखा गया है।
    कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने मीडियाकर्मीयों से चर्चा के दौरान बताया कि जिला चिकित्सालय से लगी हुई मेडीकल कॉलेज के भवनों, कक्षो का सदुपयोग अन्यत्र स्थलों से बेहतर होगा।



    मेडीकल कॉलेज की द्वितीय व तृतीय मंजिल पर बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित कराई गई है। कलेक्टर डॉ जैन ने कहा कि यदि पलंगों की आपूर्ति की यदि कही कोई अडचने आती है तो छात्रावासों के पलंगो का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडीकल कॉलेज में करीबन छह सौ कोरोना से प्रभावित मरीजो के इलाज के प्रबंध सुनिश्चित किए गए है। यहां के लिए पृथक से चिकित्सीय व्यवस्थाओं के अंतर्गत डाक्टरों की ड्यूटी लगाने हेतु चिन्हांकन करने के निर्देश मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ सुनील नंदेश्वर को दिए। वही मेडीकल कॉलेज के निर्माण कार्य को सम्पादित करने वाली ऐजेन्सी के ठेकेदार को अन्य बुनियादी चिन्हित आवश्यकताओं की पूर्ति दो दिवस के भीतर करने के निर्देश दिए गए है।
    कलेक्टर डॉ जैन ने कहा कि कोरोना वायरस के लॉकडाउन अवधि में द्वितीय फेस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उपरोक्त प्रबंध सुनिश्चित किए गए है। सबसे पहले मेडीकल कॉलेज को ध्यानगत रखते हुए प्रबंध यहां सुनिश्चित किए गए है। विदिशा में रोग से प्रभावितों मरीजो की संख्या अधिक होती है तो वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में मेडीकल कॉलेज में चिकित्सीय सुविधाओ को लाने में ज्यादा सहूलियत होगी। कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने बताया कि मेडीकल कॉलेज के भूतल पर कार्यालयीन व्यवस्थाओं का संचालन किया जाएगा। जिसमें मरीजो के रिकार्ड संधारित करना इत्यादि शामिल है।


    भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर श्री वृदांवन सिंह, मेडीकल कॉलेज के डीन श्री सुनील नंदेश्वर, डिप्टी कलेक्टर श्री तन्मय वर्मा के अलावा अन्य चिकित्सकगण तथा निर्माण कार्य को सम्पादित करने वाली ऐजेन्सी के प्रतिनिधि मौजूद थे। 

संपादक:आदर्श तिवारी