कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए सम्पूर्ण भारत में लॉकडाउन घोषित किया गया है लॉकडाउन अवधि में विभिन्न रोगो से ग्रस्त मरीजो को दवाईयां सुगमता से उपलब्ध हो सकें इसके लिए जिला मुख्यालय की 15 मेडीकल स्टोरो को रात्रि नौ बजे तक चार से छह अप्रैल की अवधि में खोले जाने की अनुमति जारी की गई है।
विदिशा अनुविभागीय दण्डाधिकारी के द्वारा जारी उक्त आदेश अनुसार तुलसी मेडीकल स्टोर लोहाबाजार, कटारे मेडीकल कागदीपुरा, रघुवंश मेडीकोज नीमताल, श्री बालाजी मेडीकल अस्पताल रोड़, गरिमा मेडीकल अस्पताल रोड़, रघुनाथ मेडीकल पीतलमील चौराहा, गुरू मेडीकल किरी मोहल्ला, दिव्य मेडीकल सांची रोड़, संजय मेडीकल बरईपुरा चौराहा, चित्रांश मेडीकल दुर्गानगर, महेश्वरी मेडीकल तिलक चौक, अनन्या मेडीकल बडजात्या स्कूल के पास, मात्रिका मेडीकल ओव्हर ब्रिज के नीचे, प्रधानमंत्री जन औषधी दुर्गानगर रोड तथा सांई सिद्वि डंडापुरा रोड शामिल है।
संपादक: आदर्श तिवारी