मेडिकल दुकानो को रात्रि नौ बजे तक खोलने की अनुमति

                                                        सात से नौ अप्रैल तक प्रभावशील


कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए सम्पूर्ण भारत में लॉकडाउन घोषित किया गया है लॉकडाउन अवधि में विभिन्न रोगो से ग्रस्त मरीजो को दवाईयां सुगमता से उपलब्ध हो सकें इसके लिए जिला मुख्यालय की 15 मेडीकल स्टोरो को रात्रि नौ बजे तक सात से नौ अप्रैल की अवधि में खोले जाने की अनुमति जारी की गई है।
    विदिशा अनुविभागीय दण्डाधिकारी के द्वारा जारी उक्त आदेश अनुसार एमकेएसएल मेडीकल स्टोर बडाबाजार, राय मेडीकल स्टोर कागदीपुरा, श्रीजी मेडीकल स्टोर नीमताल, माँ मेडिकल अस्पताल रोड़, अपना मेडीकल स्टोर अस्पताल रोड़, मेरी मेडीकल माधवगंज, सिंघानिया मेडीकल किरी मोहल्ला, पीसी मेडीकोज खरीफाटक रोड़, शान मेडीकल पीतल मील चौराहा, निदान मेडीकल सिविल लाइन, अमृत मेडीकल अस्पताल रोड़, सांइनाथ मेडीकल दुर्गानगर रोड़, अनन्या मेडीकल करैयाखेडा रोड, यशी खुशी मेडीकल आज्ञाराम कालोनी और लक्ष्य मेडीकल मेनरोड डंडापुरा शामिल है। 
 


संपादक: आदर्श तिवारी