विदिशा:स्टेट कंट्रोल रूम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर डॉ पंकज जैन के द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। उक्त नोडल अधिकारी प्रदेश में फंसे मजदूरो को अन्य प्रदेशो से लाने हेतु सम्पूर्ण प्रक्रिया को क्रियान्वित करेंगे।
कलेक्टर डॉ पंकज जैन के द्वारा राज्यवार नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों की जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर श्री वृदांवन सिंह ने बताया कि सम्राट अशोक सागर के कार्यपालन अधिकारी श्री आरके शर्मा, 9479594454 एवं पिछडा वर्ग के सहायक संचालक श्री एएस कुरैशी, 9425443106 को महाराष्ट्र राज्य हेतु, पीआईयू के संभागीय परियोजना यंत्री श्री केशव सिंह तोमर, 9826282683 तथा अल्प बचत अधिकारी श्री आरयू खॉन, 9827782500 को आंधप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना एवं अन्य दक्षिणी राज्य के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के महाप्रबंधक श्री पीके गुप्ता, 94253304401 और संजय सागर बांध, गंजबासौदा के कार्यपालन यंत्री श्री मुकेश कुमार रायकवार को दिल्ली पंजाब हरियाणा, छत्तीसगढ़ एवं बिहार राज्य में जिले के फंसे मजदूरो को वापिस जाने तथा उल्लेखित पूर्व राज्यों के ऐसे मजदूर जो विदिशा में लॉकडाउन अवधि में रह गए है को उनके पैतृक राज्यों में वापिस भेजने के प्रबंध सुनिश्चित करेंगे।
संपादक: आदर्श तिवारी