34085 किसानो से 2229805.45 कि्ंवटल गेंहू की खरीदी

विदिशा:जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रश्मि साहू ने बताया कि जिले में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से 199 उपार्जन केन्द्रों पर क्रय कार्य जारी है। श्रीमती साहू ने बताया कि आज एक मई तक 34085 किसानों से  2229805.45 कि्ंवटल गेंहू की खरीदी कार्य पूर्ण हुआ है। ज्ञातव्य हो कि एक मई को 2856 किसानों से 243990.82 कि्ंवटल गेंहू समर्थन मूल्य पर क्रय किया गया है।


संपादक:आदर्श तिवारी