मुख्यमंत्री ने कृषक थान सिंह से चर्चा की उपार्जन कार्यो को लाख गुना अच्छा बताया

  मुख्यमंत्री   श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलो के कृषकों से संवाद स्थापित कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2018 फसल बीमा दावा राशि तथा उपार्जन कार्यो  के संबंध में चर्चा की


             मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले विदिशा के प्रगतिशील कृषक श्री थान सिंह यादव से चर्चा की। एनआईसी के व्हीसी रूम में मौजूद सुनपुरा के प्रगतिशील कृषक श्री थान सिंह ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा खरीफ 2018 की बीमा राशि 84820 रूपए जमा हो गई है। समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन के कार्यो के भी जानकारी उनके द्वारा दी गई। कृषक श्री थान सिंह यादव ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम तो बीमा की राशि भूल गए थे पर आपने खाते में जमा कर याद दिला दी। 


संपादक:आदर्श तिवारी