मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूर सहायता योजना के तहत 1011 के खातो में राशि जमा हुई   

मध्यप्रदेश के अन्य राज्यों में लॉकडाउन अवधि के दरम्यिन रह रहे प्रवासी मजदूरो को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में प्राप्त दिशा निर्देशो के अनुपालन में विदिशा जिले के 1011 हितग्राहियों के बैंक खातो में क्रमशः एक-एक हजार रूपए की राशि मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूर सहायता योजना के तहत जमा की गई है।


               सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक डॉ पीके मिश्रा ने बताया कि विदिशा जिले के 1110 मजदूर अन्य राज्यों में लॉकडाउन अवधि के दौरान फंसे हुए है। उनके मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क हुआ है। मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूर सहायता योजना 2020 के अंतर्गत पात्र पाए गए 1011 व्यक्तियों के बैंक खातो में एक एक हजार रूपए की राशि जमा कराई जा चुकी है


संपादक: आदर्श तिवारी