विदिशा: स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक दिन का वेतन कुल राशि 95 लाख 88 हजार 885 रूपए प्रदाय किए है कि जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसपी त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जाने वाले प्रबंधो पर व्यय करने हेतु उक्त राशि अर्थात स्कूल शिक्षा विभाग के समस्त स्टाप द्वारा एक-एक दिवस का वेतन सहायता कोष में जमा कराया है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के 24 कर्मचारियों का एक दिवसीय वेतन 34890 रूपए जबकि खण्ड कार्यालयों में पदस्थ कर्मचारियों के द्वारा भी एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराया गया है तदानुसार विदिशा विकासखण्ड के 1527 कर्मचारियों द्वारा 23 लाख 40 हजार 174 रूपए, बासौदा के 1271 कर्मचारियों ने 20 लाख 35 हजार 821, ग्यारसपुर के 695 कर्मचारियों ने आठ लाख 26 हजार 228, नटेरन के 897 कर्मचारियों ने 12 लाख 20 हजार 602, कुरवाई के 700 कर्मचारियों ने नौ लाख 23 हजार 984 रूपए, सिरोंज के 1018 कर्मचारियों ने 13 लाख 33 हजार 215 रूपए जबकि लटेरी के 678 कर्मचारियों द्वारा आठ लाख 75 हजार 971 रूपए की राशि प्रदाय की गई है इस प्रकार स्कूल शिक्षा विभाग के कुल 6810 कर्मचारियों के द्वारा 95 लाख 88 हजार 885 रूपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किए गए है
संपादक: आदर्श तिवारी