प्रशासन की मदद से छात्र-छात्राएं लौटी अपने घर की ओर रवाना हुई

 लॉकडाउन अवधि के दौरान विदिशा के एसएटीआई कॉलेज के छात्र श्री मयूर सोनी एवं छात्रा कुमारी  आंकाक्षा सिंह लॉकडाउन अवधि के कारण अपने गृह निवास नही पहुंच पा रहे थे। ऐसे समय उनके द्वारा प्रशासन से सम्पर्क किया गया और आज प्रशासन की मदद से वे अपने घर की ओर रवाना हुए है।


मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्र मयूर सोनी ने चर्चा के दौरान बताया कि मूलतः गाडरवाडा के रहने वाले है। लॉकडाउन के कारण अब तक घर नही पहुंच  पा रहे थे ऐसे समय प्रशासनिक अधिकारियों की मदद ने हमें सबल बनाया है ओर घर तक पहुंचने का साधन उपलब्ध कराया है।


 इसी प्रकार के विचार छात्रा कुमारी आकांक्षा सिंह ने व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत दिनों से अपने घर नरसिंहपुर जाने की प्रबल इच्छा जिसे आज प्रशासन के सहयोग से संभव हुई है।