शासन की मदद प्रशासन के प्रबंधो से घरो की ओर रवाना हुए 24

लॉक डाउन अवधि के दौरान प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह जिला तक लाने के राज्य शासन की मदद से संभव हुआ है। मजदूरो को किसी भी प्रकार की दिक्कते ना हो और वे अपने गृह जिले में पहुंच सकें। इसके लिए विदिशा जिला प्रशासन के द्वारा भी पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित कराए गए थे।



    दो श्रमिक एक्सप्रेस आज विदिशा स्टेशन पर पहुंची जिसमें पहली राज्य के कोझीकोड राज्य से रवाना होकर विदिशा आई है जिसमें प्रदेश के 34 जिलो के 1135 मजदूर और दूसरी श्रमिक एक्सप्रेस जो महाराष्ट्र के अहमदनगर से रवाना हुई थी के माध्यम से प्रदेश के 30 जिलो के 1256 मजदूर विदिशा पहुंचे है। इन सभी 2391 मजदूरो को सुव्यवस्थित रूप से अपने गतव्य स्थलों तक पहुंचाने के जो मदद राज्य सरकार द्वारा की गई और जिला प्रशासन द्वारा ईजाद प्रबंधो की भूरि-भूरि प्रशंसा मजदूरो के द्वारा बसो में रवाना होने से पहले व्यक्त की गई है। मापदण्डो के अनुरूप प्रत्येक मजदूर की स्क्रीनिंग कराई गई, मास्क प्रदाय किए गए है सेनेटाइजर से हाथ साफ कराए गए वही नगरपालिका के द्वारा बसों का सेनेटाईजर कराया गया। श्रमिकों और उनके बच्चो को बसो से अपने घर तक पहुंचने में कोई तकलीफ ना हो इसके लिए भी पृथक से व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई थी तदानुसार बच्चो को बिस्किट, तोस और सभी के लिए भोजन के पैकेट बसो में ही उपलब्ध कराए गए थे। ग्रीष्मकाल को देखते हुए ठंडे पानी के केम्पर भी बसो में रखने के बाद रवाना किया गया है।


संपादक: आदर्श तिवारी