19.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

विदिशा: जिले में चार जून को दर्ज की गई वर्षा की जानकारी देते हुए अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गुरूवार चार जून को जिले की सभी सातो तहसीलो में वर्षा दर्ज की गई है। जिले में औसतन वर्षा 19.7 मिमी दर्ज की गई है।


               जिले की तहसीलो में स्थापित वर्षामापी यंत्रो पर चार जून को दर्ज वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है। विदिशा में 32 मिमी, नटेरन में 62 मिमी, बासौदा में 20 मिमी, ग्यारसपुर में 14 मिमी, लटेरी में 11 मिमी, सिरोंज में चार मिमी, गुलाबगंज में छह मिमी तथा कुरवाई तहसील में 14 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।


संपादक: आदर्श तिवारी