कार्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज हो.    

 


सोशल डिस्टेसिंग, मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग करने के निर्देश


    


               कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने प्रदेश के गृह विभाग द्वारा जारी पत्र के संदर्भ में आदेश जारी कर समस्त कार्यालय प्रमुखो को आदेश दिए है कि कार्यालय में कार्यरत शासकीय सेवक एवं लोक सेवक अपनी शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराएं।


               कलेक्टर डॉ जैन ने कार्यालयीन कार्यो के दौरान समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों जिन निर्देशो के पालन अनिवार्य रूप से करेंगे उनमें कार्य सम्पादन के समय सोशल डिस्टेन्सिग का पालन, कार्य सम्पादन के समय मास्क का अनिवार्यतः उपयोग करेंगे, इसी प्रकार फाइलो के आदान, प्रदान के समय सेनेटाइजर का इस्तेमाल करेंगे। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।