विश्व पर्यावरण दिवस आज पांच जून को मनाया जाएगा। वन संरक्षक श्री राजवीर सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक वृहद कार्यक्रमों का आयोजन नही किया जाएगा।
वन संरक्षक श्री राजवीर सिंह ने बताया कि पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन पूरनपुरा रोड़ पर स्थित फॉरेस्ट कॉलोनी परिसर में किया गया है। विभिन्न प्रजाति के लगभग सौ पौधे रोपित किए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम शुक्रवार की प्रातः दस बजे से आयोजित किया गया है।
संपादक:आदर्श तिवारी