विदिशा: जिले की नगरीय निकाय विदिशा, गंजबासौदा, सिरोंज एवं नगर परिषद लटेरी के वार्डो का आरक्षण प्रक्रिया का कार्यक्रम 30 जुलाई को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ पंकज जैन के द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार विदिशा, गंजबासौदा, सिरोंज एवं लटेरी के वार्डो का आरक्षण मध्यप्रदेश नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग एवं महिलाओ के लिए वार्डो का आरक्षण नियत तिथि व समय पर आयोजित किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 30 जुलाई गुरूवार को चारो निकायों के वार्डो का आरक्षण कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1994 के अनुसार आयोजित किया गया है। तदानुसार दोपहर 12 बजे से एक बजे तक नगरपालिका परिषद विदिशा के वार्डो का दोपहर एक बजे से दो बजे तक नगरपालिका परिषद गंजबासौदा, दोपहर दो बजे से दोपहर तीन बजे तक नगरपालिका परिषद सिरोंज के वार्डो का तथा दोपहर तीन बजे से सांय चार बजे तक नगर परिषद लटेरी के वार्डो का आरक्षण प्रक्रिया सम्पादित की जाएगी। आरक्षण प्रक्रिया के दौरान जो भी नागरिक उपस्थित होना चाहते है उपस्थित हो सकते है।
संपादक: आदर्श तिवारी