शहर में रोज़ाना गौ माता वाहन की चपेट में आने की परेशानी को देखते हुए आसरा अपनो का टीम ने 200 से अधिक गौ माता के सिंह पर रेडियम लगाया




 विदिशा: शहर में रोज़ाना गौ माता वाहन की चपेट में आने की परेशानी को देखते हुए आसरा अपनो का टीम के सदस्यों ने यातायात पुलिस के साथ मिल कर स्वामी विवेकानंद चौराहा,गणेश मंदिर,साँची सागर बाईपास पर बैठने वाली लग-भाग 200 से अधिक गौ माता के सिंह पर रेडियम लगाया विदिशा यातायात प्रभारी आशीष राय का कहना है की बारिश में मिट्टी गीली होने के कारण मवेशी रोड आ कर बेठ रहे है जिस करण कही जगहों पर एक्सीडेंट होने की संभावना भी बन रही है 

आसरा अपनो का के संस्थापक आदर्श तिवारी रोज़ाना गौ माता का शहर में प्राइवेट डॉ बुला कर इलाज करवा रहे है कुछ दिन पूर्व नगर पालिका का वाहन ना आने पर आसरा के संथापक आदर्श तिवारी ने अपनी कार से घायल गौ माता को गौशाला भी पहुँचाया था